ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240103 WA0206 1 अलर्ट: गुरुवार को सबसे प्रचंड सर्दी रहेगी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में गुरुवार को ठंड प्रचंड रूप में रहेगी। प्रदेश में घने कोहरे के साथ शीतलहर सर्दी बढ़ाएगी। जिसका असर आधे से ज्यादा प्रदेश पर रहेगा। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 20 जिलों के लिए ओरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार गुरुवार को दो जिलों में अति शीत दिन के साथ अति घने कोहरे, चार जिलों में शीत दिन के साथ अति घने कोहरे, एक जिले में शीतलहर और 13 जिलों में घना कोहरा होने की संभावना है। ठंड के मौसम को देखते हुए केंद्र ने लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत भी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर जिले, बीकानेर में अति घने कोहरे के साथ अति शीत दिन होगा। इसके अलावा अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं में शीत दिन के साथ अति घना कोहरा व सीकर जिले में शीत लहर का प्रकोप रहेगा। इस संबंध में मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक व चूरू में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। शेखावाटी में सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर शुरू हो गया है। घने कोहरे के बीच यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री गिरकर फतेहपुर में 3.7 डिग्री (Today Fatehpur Temperature) दर्ज हुआ। जिससे सर्दी का असर अचानक बढ़ा हुआ महसूस हुआ। सर्दी से बचने के लिए यहां दिन में भी लोगों को अलाव व हीटर का सहारा लेना पड़ा। अंचल में जगह जगह लोग सर्दी से बचने के लिए आग जलाने की जुगत करते भी दिखे। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कोहरे का असर अभी तीन दिन रहेगा। इसके बाद कोहरे में कमी आएगी।


Share This News