ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220712 222522 युवती के साथ दुष्कर्म का मामला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के पड़ोस के चूरू जिले के तारानगर थाने में 22 साल की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडिओ वायरल करने की धमकी दे कर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पिता के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तारानगर थाना अधिकारी नवनीत धारीवाल के अनुसार पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि साल 2022 में वह कस्बे के एक निजी कॉलेज से MSC कर रही थी।इस दौरान रायपुरिया के देवेंद्र सिंह पुत्र दलीप राजपूत ने इंस्टाग्राम पर एसएमएस कर उससे दोस्ती की। अगस्त 2023 में उसके माता-पिता दर्शन के लिए खाटू श्यामजी गए तो देवेंद्र नोटबुक लेने के बहाने उसके घर आ गया और उसके साथ  दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडिओ ले लिए। जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया।आरोपी की धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। जिसके बाद वे बेटी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


Share This News