ताजा खबरे
चुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूमबीकानेर में संदिग्ध विदेशी महिला हिरासत में
sanava ka khathana ma thakhaii thae pathara ka para ka nashana 1702479907 पैंथर के पैरों के निशान, पैंथर व बच्चों को देखा, दहशत Rajasthan News Portal इतिहास/ रोचक किस्से
Share This News

Thar पोस्ट। पश्चिमी राजस्थान के पोकरण क्षेत्र के सनावड़ा ग्राम पंचायत की ग्रेनाइट की खदानों में कार्य कर रहे उदयपुर निवासी श्रमिक मुकेश को बुधवार को एक पैंथर अपने दो शावकों के साथ नजर आई। सांकड़ा थानाधिकारी आदेश कुमार ने बताया कि सनावड़ा स्थित ग्रेनाइट की खदानों पर कार्यरत उदयपुर निवासी श्रमिक मुकेश ने एक मादा पैंथर को अपने शावकों के साथ खदान के गड्ढों में जमा पानी को पीते हुए देखा। जिसकी सूचना मुकेश ने सांकड़ा पुलिस थाना में दी। यह बताया जा रहा है कि सूचना पाकर थानाधिकारी आदेश कुमार मय टीम मौके पर पहुंचे। मुकेश ने पुलिस को बताया कि यह मादा पैंथर पिछले दो दिनों से ग्रेनाइट की खदानों में डेरा जमाए हुए हैं। वहीं ग्रेनाइट की खदानों में जगह जगह पेंथर के पैरों के निशान भी देखे गए। जिस पर बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालसिंह भाटी, थानाधिकारी आदेश कुमार, लाठी रेंजर जगदीशराम सहित कई ग्रामीण भी मौके पर उपस्थित हुए और उन्होंने पैंथर का सर्च अभियान चलाया।


Share This News