ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20231123 090506 25 चुनाव : किसकी बनेगी सरकार ? आज से शुरु होंगे एग्जिट पोल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में सरकार बनने के पूर्व अनुमान को लेकर एग्जिट पोल आज से शुरू होंगे। हालांकि 3 दिसंबर को ही सरकार बनने का पता चलेगा। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान हो चुका है। प्रदेश के मतदाताओं ने पिछले चार चुनाव से सबसे ज्यादा 75.45 फीसदी मतदान किया। नई सरकार चुनने के लिए 74.72 फीसदी महिलाओं ने वोट दिया तो 74.53 प्रतिशत पुरुषों ने भी मतदान किया। प्रदेश में नई सरकार किसकी बनेगी ये तो तीन दिसंबर को साफ होगा। गुरुवार 30 नवंबर को एग्जिट पोल से संभावित सरकार का अनुमान लग सकता है। चुनाव आयोग ने गुरुवार शाम 6:30 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर रोक लगा रखी थी। इसके बाद ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आना शुरू होंगे। 2018 का एग्जिट पोल : इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों से कुछ साफ नहीं हो सका था। आजतक एक्सिस माय इंडिया ने एग्जिट पोल में भाजपा को 102 से 120 सीटें दी थीं, जबकि कांग्रेस को 104 से 122 सीटें दी थीं। 4 से 11 सीटें अन्य के खाते में गईं थी। इसी तरह टाइम्स नाउ सीएनएक्स ने 126 पर भाजपा, 89 पर कांग्रेस और 15 सीटों पर अन्य की जीत का दावा किया था। एबीपी सीएसडीएस ने 94 सीटों पर भाजपा, 126 पर कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया था। लेकिन, चुनाव परिणाम के बाद ये आंकड़े धरे रह गए थे। कांग्रेस ने 100 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि भाजपा 73 सीटें ही जीत सकी थी। बाकी 27 सीटों पर अन्य उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया था।


Share This News