ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231123 090506 22 राजस्थान में नोटों का ढेर मिला, पुलिस ने चलाया था ऑपेरशन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान पुलिस ने ऑपेरशन चलाकर इतनी जब्ती की है कि नोटों का ढेर लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान 436 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, शराब और नशीले पदार्थ की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती की। इसका इस्तेमाल संभवत: मतदाताओं को लुभाने के लिए किया जाना था। यह जानकारी अधिकारियों ने देते हुए बताया कि यह जब्ती 2018 के चुनावों की तुलना में छह गुना अधिक है जब राजस्थान पुलिस द्वारा 65 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, शराब और नशीले पदार्थ की जब्ती की गई थी।

25 को हुआ मतदान : निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैनात विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल मिलाकर, 690 करोड़ रुपये मूल्य की जब्ती की गई, जहां कुल 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग ने नौ अक्टूबर को राज्य में आचार संहिता लागू किया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से कुल 436 करोड़ रुपये मूल्य की जब्ती में से 47 करोड़ रुपये नकद, 39 करोड़ रुपये की शराब और 87 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ पकड़े गए।


Share This News