








Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ की अति सक्रियता से मानसून जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम केंद्र जयपुर की मानें तो आज बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, नागौर, झुंझुनूं, चुरू, सीकर, बारां, कोटा, झालावाड़ा, जयपुर, दौसा, अलवर भरतपुर, धौलपुर, करौली, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे है। बारिश से रबी फसलो अरंडी, जीरा, ईसबगोल, गेहूं की फसलों को जीवनदान मिला है।





