ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 14 बेकाबू बस पलटी, एक दर्जन से अधिक घायल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में सड़क हादसे में एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओरैया से अहमदाबाद जा रही स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने से पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। सूचना पर पहुंची चिकसाना थाना पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी हैमहिला और मासूम बच्चों के साथ पुरुष भी घायल हुए हैं। हादसे में घायल हुए ओरैया निवासी राधाकृष्ण ने बताया कि वह अहमदाबाद में मजदूरी का कार्य करता है। औरैया से स्लीपर कोच बस में अहमदाबाद जाने के लिए बैठा था। स्लीपर कोच में करीब 40 से अधिक स्वारिया मौजूद थी। सुबह 4 बजे के आस पास भरतपुर जिले के जयपुर-भरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊंचा नगला बॉर्डर के पास ड्राइवर को नींद आने के चलते बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर चढ़ने से भरभराकर बस पलट गई। घायल उत्तर प्रदेश के औरैया के निवासी हैं। जिनका जिला आरबीएम अस्पताल में उपचार जारी है। 


Share This News