

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में एक महिला के जेवरात बस से गायब हो गए। बस में सफर कर रही एक महिला के सुटकेस से जेवरात चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी समंदा कंवर पत्नी मेहरसिंह राजपूत ने नया शहर थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि अपनी पुत्र व पुत्रवधु के साथ आठ नवंबर को रात करीब 10:50 बजे पूगल फांटा से बस में सवार होकर अपने गांव पार्वती तलाई पूगल जा रही थी, इस दौरान बस में किसी अज्ञात ने परिवादिया की सुटकेस को खोलकर सोने-चांदी केे जेवरात निकाल लिये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।










