ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231109 WA0244 प्रशासनिक अमले ने महात्मा गांधी मार्ग पर किया पैदल मार्च Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

दीपावली पर्व के मध्य नजर जिला कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक के साथ
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के साथ महात्मा गांधी मार्ग पर कोटगेट तक पैदल मार्च कर दीपावली त्योंहार के मध्य नजर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्योंहार के मध्य नजर सभी सुरक्षा इंतजाम चाक-चौबंद बंद रहे इसके लिए अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया जाए।
उन्होंने दिवाली बाजार के दौरान लगने वाली अस्थाई दुकानों के संबंध में भी समुचित व्यवस्थाएं करने के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए। भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि खरीददारी के लिए पहुंचने वाले आमजन के सुगम आवागमन हेतु रास्ते खुले हों। निर्धारित सीमा तक ही दुकान में लगाई जाए यह सुनिश्चित किया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की अनुपालना भी सुनिश्चित करवाई जाए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा इंतजाम देखे और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त केसरी लाल मीणा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News