ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230527 154542 91 राजस्थान पुलिस : 100 करोड़ से ज्यादा की जब्ती Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। आचार संहिता लगने के बाद पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पहली बार इतनी जब्ती का रिकॉर्ड बन गया है। राजस्थान के चुनाव में धनबल के दुरुपयोग को रोकने की दिशा में कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस ने 100 करोड़ से ज्यादा की जब्ती कर रिकॉर्ड बना दिया। आचार संहिता के 13वें दिन जब्ती का आंकड़ा 100 करोड़ के पार चला गया है। पिछले चुनाव में 60 दिनों में ये आंकड़ा 65 करोड़ था। प्रदेश में आचार संहिता लगने के 13 दिनों के अंदर ही करीब 111 करोड़ की जब्ती हो चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि आगे ये आंकड़ा कई गुना बढ़ सकता है। पुलिस जब्ती में करीब 15 करोड़ की अवैध शराब और करीब 38 करोड़ के मादक पदार्थ शामिल हैं। पुलिस द्वारा अवैध लेनदेन पर शिकंजा कसते हुए करीब 15 करोड़ की मुद्रा जब्त की जा चुकी है। हथियारों और सोना-चांदी के अवैध धंधे पर भी पुलिस ने पैनी नजर रखी और अब तक करीब 14 करोड़ की सोना-चांदी जब्त की जा चुकी है।प्रदेश के 650 नाकों में 250 से ज्यादा अंतर्राज्यीय नाके हैं, जहां पुलिस 24 घंटे लगातार निगरानी रख् रही है। करीब 2 हजार उड़न दस्ते दिनरात धड़पकड़ की कार्रवाई कर रहे हैं। इन उड़न दस्तों द्वारा करीब 8 करोड़ की धरपकड़ की गई है। इसमें प्रदेश के जिलों की विशेष टीम, थानों की टीम, एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीमें सहयोग कर रही हैं।चुनाव आयोग ने विशेष व्यय क्षण आयोग प्रकोष्ठ बनाया है, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्टेट पुलिस के नोडल अधिकारी विकास कुमार द्वारा कई सारे नवाचार भी किए जा रहे हैं। प्रदेश में ये पहली बार है, जब सभी नाकों की यूनिक 8 अंकीय कोडिंग की गई है जिससे निगरानी, उत्तरदायित्व निर्धारण और विश्वसनीयता कायम हुई है।


Share This News