ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231023 002816 बीकानेर की राजनीति में रोचक मोड़ ! किराडू ने छोड़े सभी पद, तो रांका का पैदल मार्च 25 को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर की राजनीति में केवल दो दिन में चक्रवात सा आ गया है। एक दिन पहले जहां पूरब से सिद्धि कुमारी का टिकट फाइनल होते ही महावीर रांका के यहां कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इनका कहना है कि पूरब सीट के लिये पार्टी हाइकमान फिर से विचार करें। रांका समर्थक व्यापक पैदल मार्च की तैयारी में है। वहीं बीकानेर की हॉट सीट पश्चिम से जैसे ही बीड़ी कल्ला के नाम की घोषणा हुई वैसे ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार किराडू ने प्रेस वार्ता बुलाकार पार्टी के इस फैसले का विरोध किया और अपने सभी पदों से इस्तीफा दिया। किराडू ने साथ मे यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी अपना निर्णय नही बदलेगी तो में एक दो दिन में कोई बड़ा निर्णय भी ले सकता हूँ। इसके साथ ही बीजेपी नेता महावीर रांका ने एफबी लाइव आकर कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 25 अक्टूबर सांय 4:30 बजे सादुल सिंह सर्किल से कोटगेट तक निकाले जाने वाले पैदल मार्च में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो। बीकानेर में इस बार या कहें कि पहली बार पूरब और पश्चिम, दोनों ही दलों में बगावत के सुर ऊंचे हो रहे है। बीजेपी व कांग्रेस यदि डैमेज कंट्रोल नहीं करती है तो इन दो सीटों पर भीतरघात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। आने वाले दिनों में कुछ और बगावती पत्ते खुलने के आसार है। निर्दलीय भी ताल ठोकने सकते है। इसके चलते अब चाहे पूरब हो या पश्चिम। बीजेपी हो या काँग्रेस। किसी भी दल के उम्मीदवार के लिए जीत की राह आसान नहीं है।


Share This News