ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 23 भाजपा व कांग्रेस की सूची को लेकर आई यह खबर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, नई। भाजपा व कांग्रेस की प्रत्याशी सूची का इंतज़ार बेसब्री से है। मिली जानकारी के अनुसार पितृपक्ष के चलते दोनों दल फाइनल सूची जारी करने से बच रहे है। ऐसे में अब दावेदारों को कम से कम 8 से 10 दिन का ओर इंतजार करना पड़ सकता है। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अब जीत की रणनीति बनाने में जुट गई है, वहीं उम्मीदवारों की पहली सूची भी अब नवरात्र के बाद 20 अक्टूबर के आसपास ही आने की संभावना दिख रही है। उम्मीदवारों को लेकर अभी स्क्रीनिंग कमेटी की कोई बैठक भी नहीं हो रही है और कुछ दिन के बाद ही ये बैठक होगी।

जबकि पंडितों और ज्योतिषाचार्य का कहना है कि पितृपक्ष के दौरान 8 अक्तूबर को रवि-पुष्य नक्षत्र है। ये योग हर पितृपक्ष में नहीं होता। राजनीतिक दल यदि मान्यताओं का ख्याल रखेंगे तो संभव है कि वे इस दिन टिकट घोषित कर सकते हैं। पितृपक्ष में नए मकान और दुकान का वास्तु पूजन नहीं होता। नए कार्यों के शुभारंभ से बचते हैं, लेकिन टिकटों की घोषणा करने में कोई रोक-टोक नहीं है। भाजपा ने अभी तक राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के उम्मीदवारों की एक भी सूची जारी नहीं किया है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने अब तक किसी भी चुनावी राज्य के प्रत्याशियों का एलान नहीं किया है।


Share This News