ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230527 154542 20 राजस्थान में कांग्रेस टिकटों की घोषणा को लेकर आई खबर, 6 को फैसला ? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। हवा में गुलाबी सर्दी घुलने लगी है वहीं राजनीति भी गरमाने लगी है। दोनो दलों में टिकट घोषणा पर टकटकी है। बीजेपी ने जहां संभावित दावेदारों पर मंथन शुरू किया है वहीं कांग्रेस भी प्रत्येक सीट पर गहनता से विचार कर रही है। कोर कमेटी की बैठक 6 को हो रही है। कांग्रेस की प्रक्रिया को देखने के बाद लग रहा है कि टिकटों की पहली लिस्ट अब श्राद्ध पक्ष के बाद ही आएगी। अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी इसकी कोई संभावना नहीं है कि कांग्रेस राजस्थान विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों के टिकट की पहली सूची जारी कर देगी। कांग्रेस के चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की पहली लिस्ट अब नवरात्रि शुरू होने के बाद ही आएगी। तब तक चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो चुका होगा और आदर्शआचार संहित लग जाएगी। चुनाव में टिकट घोषणा को लेकर आगे रहने को लेकर इस बार जो भी बात कही, वह बयानों तक ही सीमित रही। पार्टी के सूत्रों ने भी इस बात की संकेत दिए हैं कि प्रत्याशियों की सूची 15 अक्टूबर के बाद ही आनी शुरू होगी। शुक्रवार को पीसीसी कोर कमेटी की बैठक महत्वपूर्ण, आगामी रणनीति पर होगा मंथन। पीसीसी वॉर रूम में विधानसभा चुनाव को लेकर कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को बुलाई गई है। बैठक पहले 5 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन नेताओं की व्यस्तता के चलते समय बदला गया। अब कोर कमेटी के कन्वीनर सुखजिंदर सिंह रंधावा की अध्यक्षता में बनी 10 सदस्य कोर कमेटी की बैठक 6 अक्टूबर को होगी। कोर कमेटी में प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा, सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, हरीश चौधरी, महेंद्रजीत मालवीय, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी और कम्पैन कमेटी के अध्यक्ष गोविंद राम मेघवाल शामिल है। कोर कमेटी की बैठक में टिकटों के साथ ही चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होगी।


Share This News