ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20230527 154542 56 बीकानेर में फैक्ट्री में आग, लाखों का नुकसान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर नापासर के औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह लक्ष्मी एंटरप्राइजेज फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक गुसाईसर रोड पर स्थित ट्रांसफार्मर बनाने वाली इस फैक्ट्री में आग लग गई। जिससे फैक्ट्री में रखे 60 ट्रांसफार्मर, 50 ऑयल के इम और अन्य सामान जल गए। आग से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया है। रविवार सुबह आग लगने की सूचना मिलने पर हडकंप मच गया। फैक्ट्री में रहने वाले श्रमिकों ने इसकी सूचना मालिक को दी। फैक्ट्री में 60 ट्रांसफार्मर एकदम तैयार किए हुए पड़े थे, तीन दिन की छुट्टी होने के कारण डिलीवर नहीं हो सके। इसके साथ ही वहां रखा ऑयल तथा मशीनरी जल गई नापासर थाना अधिकारी संदीप पूनिया ने बताया की सूचना मिलते ही मौके पर दमकले भेजी गई 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की सूचना मिलने पर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर, उनके परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया।


Share This News