IMG 20220712 222522 18 बीकानेर : पत्नी ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाया मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट,न्यूज। बीकानेर में एक पत्नी द्वारा पति सहित ससुराल पक्ष पर मारपीट और तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद थाने में सर्वोदय बस्ती ओड़ो का मोहल्ले की रहने वाली शोभा ने अपने पति प्रताप, जेठ कमल किशोर, काका ससुर बबुलाल, मोडाराम, सुखदेव व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सर्वोदय बस्ती ओडो का बास में 22 सितम्बर की रात को साढ़े दस बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष ने मेरी ममी, बेटी, बहन, भाई व ड्राइवर के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने घर में बंद कर दिया और गाड़ी में तोडफोड की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News