ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230527 154542 5 कांग्रेस नेता डूडी के स्वास्थ्य को लेकर आई अपडेट Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। ब्रेन हेमरेज से पीड़ित होने के बाद से हॉस्पिटल में भर्ती कांग्रेस व किसान नेता रामेश्वर डूडी की हालत में अब काफी सुधार आया है। गुरूग्राम की मेंदाता होस्पीटल की आईसीयू में भर्ती डूडी का इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने बताया कि शनिवार को कुछ देर के लिये उनका वेंटीलेटर हटाने पर देखने में आया कि वे खुद के श्वसन तंत्र पर कितना निर्भर हैं। डॉक्टर्स ने डूडी के परिजनों को बताया कि उनका स्वास्थ्य पहले से अब काफी बेहतर है, फिलहाल कुछ समय तक वेंटीलेटर हटाकर देखते रहेंगे। जब डूडी खुद के श्वसन से पूरी ऑक्सीजन लेते रहे तो इसे पूरी तरह हटा देंगे। इससे पहले डूडी के शिथिल पड़े दोनों पैरों में संवेदना लौट चुकी है। दूसरी अच्छी बात यह है कि ब्रेन हेमरेज और सर्जरी के लगभग 125 घंटे बाद तक आईसीयू में रहते हुए उनके शरीर के बाकी सभी अंग सही काम कर रहे हैं। श्वसन, लीवर, किडनी फंक्शन, बीपी, शुगर आदि ठीक है। ऐसे में अब रिकवरी तेज होने की उम्मीद जगी है । डूडी के स्वास्थ में सुधार की खबर से उनके परिजनों और समर्थक भी राहत महसूस कर रहे है । जानकारी के अनुसार सीएम अशोक गहलोत खुद डूडी के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर्स से लगातार फीडबेक ले रहे है। शुक्रवार को डीडवाना विधायक चेतन डूडी और बीकानेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने सीएम अशोक गहलोत को डूडी के स्वास्थ्य की स्थिति बताई। इसके बाद सीएम गहलोत ने मेदांता के डॉ.नरेश त्रेहान से बात की।


Share This News