ताजा खबरे
IMG 20230830 WA0263 बीकानेर में एक रात चांद के साथ" कार्यक्रम की शुरुआत Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर सांसद सेवा केंद्र में “एक रात चांद के साथ” कार्यक्रम का आयोजन रखा गया ।इस कार्यक्रम में सामाजिक लोग, पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ केंद्रीय कानून मंत्री बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के साथ चांद पर गीत गाए गए संतो द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। अर्जुनराम मेघवाल ने कहा जिसमे संस्कृति को जीवित रखने के लिए पूर्णिमा की एक रात हमे घर की बत्तियां बंद कर चांद की रोशनी में रहकर हमारी संस्कृति को जीवित रखने के लिए हमारे बच्चो के साथ चंद्रमा की रोशनी में चर्चा करनी चाहिए। आजकल घर में रहना छत पर नही जाना हमारी संस्कृति बनता जा रहा है एक साल में 12 पूर्णिमा की रात पूरे परिवार के साथ एक रात चांद की रोशनी में बैठे भजन करे आध्यात्मिक बाते करे इन संस्कारों के बीज से आपके बच्चो के भविष्य की फसल लहलहा उठेगी चंद्रयान 3 के बारे में बोलते हुए अर्जुनराम मेघवाल ने बताया चंद्रयान 3 की सफलता अटल बिहारी वाजपई के सपने को साकार किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
चंद्रयान की जब लेंडिग हुई पूरा देश झूम उठा था चंद्रयान 3 की लैंडिंग ने एक मेसेज दिया की कोई हार अंतिम पड़ाव नही है चंद्र यान 3 ने हमे ये सिखाया है। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपई को याद करते हुए अर्जुनराम मेघवाल ने बताया एक बार अटल जी ने बताया 1993 में चंद्रमा पर बहुत कवियों ने लिखा है मैं भी लिखता था उन्होंने सपना देखा और अभियान चलाया हम चांद पर यान उतारेंगे अटल जी ने इसका नाम चंद्रयान रखा था पर वैज्ञानिकों ने कहा इसका नाम सोमयान रखा जाना चाहिए सोमयान नाम से अटल बिहारी वाजपई संतुष्ट नही थे और उन्होंने इसका नाम चंद्रयान पड़ा चंद्रयान अभियान चलता रहा कुछ सफलता 1999 में मिली फिर चंद्रयान 1 से शुरू होकर लगातार प्रयास से अब चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हुई सारे देश हमे चैलेंज कर रहे थे की आप साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग नही कर सकेंगे मेघवाल ने बताया खाना सबके घर बनता है पर किसी किसी के घर खाना स्वाद बनता है उसमे वो भाव होता है नरेंद्र मोदी जिनका भाव था और वैज्ञानिकों पर भरोसा जताया उनका हौसला बढ़ाया और आज नरेंद्र मोदी जी के भाव और विश्वास का नतीजा है आज हम चांद पर है किसी का जन्मदिन हो कोई आयोजन हो आप चांद की रोशनी में करो आपको संस्कृति जीवित रखने में खूब आनंद आएगा।

एक रात चांद के साथ कार्यक्रम में विजय आचार्य, राजेंद्र पंवार, मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, ताराचंद सारस्वत, गुमान सिंह राजपुरोहित, प्रियंका बेलान, विजय उपाध्याय हनुमान सिंह चावड़ा, दीपक पारीक, मांगीलाल मेघवाल, सुधा आचार्य, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, जेठमल नाहटा, श्याम सिंह हांडला, पंकज पारीक, कमल गहलोत, विमल पारीक, मुल्तान बेद, के साथ सामाजिक गणमान्य व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This News