ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230829 WA0251 साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा के नाटक से बाल नाट्य शिविर का हुआ समापन Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज।नालन्दा पब्लिक स्कूल में एक माह से चल रहे बाल नाट्य कार्यशाला शिविर का आज समापन हुआ। शाला प्राचार्य राजेश रंगा ने बताया कि नाट्य कार्यशाला शिविर के समापन पर स्कूल के संस्थापक कीर्तिशेष वरिष्ठ नाटककार लक्ष्मीनारायण रंगा के लिखित नाटक अमर शहीद सागर मल गोपा का मंचन स्कूल के विद्यार्थियों ने किया।

यह शिविर राजस्थान संगीत नाटक अकादमी व कल्पना थियेटर संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। नाटक में स्कूल के अराध्य पुरोहित, मानसी पुरोहित, हरिहर ओझा, राघव व्यास, दीपक रंगा, मोहन सोनी, परमेश्वर जाट, सुनील मेघवाल व कुलदीप उपाध्याय ने अभिनय किया। शिविर संचालन में भरतसिंह राजपुरोहित, सुरेश बिस्सा, आमिर हुसैन आदि का सहयोग रहा।समापन के अवसर पर रामेश्वर ओझा, विजयगोपाल पुरोहित, मुकेश तंवर, नवनीत व्यास, अशोक शर्मा, कार्तिक मोदी, सीमा पालीवाल, उमेश सिंह, अजय सोनी सहित विपिन पुरोहित आदि मौजूद रहे।


Share This News