ताजा खबरे
पीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसा
IMG 20230527 154542 40 महिला उद्यमियों का सहारा बनेगा सबला सतरंगी सावन मेला, इस दिन से होगा आयोजन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबन बनाने के उद्देश्य से सबला कुटुम्ब की ओर से 25 से 27 अगस्त तक सबला सतरंगी सावन मेले का आयोजन गोकुल सर्किल स्थित सूरदासाणी बगेची में किया जा रहा है। आयोजक वीणा आचार्य ने बताया कि सबला कुटुंब महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए इय मेले का आयोजन कर रहा है। जिसके अंतर्गत महिला उद्यमियों द्वारा 40 दुकानें सजाई जाएगी। जिसमें रेडीमेड गारमेंट्स किड्स वियर पार्टी वियर कैजुअल वेयर सभी तरह के ड्रेस मटेरियल के अलावा आर्ट एंड क्राफ्ट के आइटम, पर्स बैग एसेसरीज ज्वेलरी साडिय़ां फुटवियर बेकरी, फलाहारी, लड्डू गोपाल के वस्त्र,तीज के सातू,घरेलू डेकोरेटिव समान,चद्दर-पर्दे,फास्ट फूड आदि उत्पाद की दुकानें लगाई जाएगी। साथ ही बच्चों के मौज मस्ती खेलने कूदने की दृष्टि से भी काफी अरेंजमेंट किए गए हैं। सुबह ग्यारह बजे से रात दस बजे तक चलने वाले इस मेले में मेहंदी,रंगोली,पेंटिंग आदि कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। तीनों दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए हैं। आचार्य ने बताया कि मेले के दौरान समाजसेवियों और सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। उभरती महिला उद्यमी प्रतियोगिता होगी। जिसके विनर को सबला शक्ति अवार्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा।


Share This News