ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 10 बीकानेर : युवक की हत्या का मामला, पुलिस को मिली सफलता Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के नामी कॉलोनी जयनारायण व्यास कॉलोनी में शुक्रवार को पुलिस का लवाजमा डटा रहा। यहाँ गुरुवार शाम को मृर्ति सर्किल स्थित एक चाय की दुकान पर हुई चाकूबाजी में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो जनेां को डिटेन किये है जिसमें दुर्गेश सोनी व एक अन्य को पुलिस ने पकड़ा है। हत्या के बाद शुक्रवार सुबह परिजनों ने मृतक का शव लेने से मना कर दिया था। बाद में पुलिस ने 24 घंटें में आरोपी को पकडऩे का आश्वासन दिया तब जाकर परिजनों ने शव लिया। उसके थोड़ी देर बाद ही पुलिस को सफलता हासिल हो गई। पुलिस ने दो जनों को पकड़ लिया। यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जिसके चलते लंबे समय से दुर्गेश सोनी व मृतक यश ओझा के बीच आपसी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते रात को यह झगड़ा हो गया। व्यास कॉलोनी के वंडरपुरी टी स्टॉल में हुई इस चाकूबाजी की घटना का विडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर चाकू मारते हुए दुर्गेश दिख रहा है। एडीएम सिटी जगदीश गौड़, सीओ सिटी दीपक कुमार, बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा और जेएनवीसी थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने समझाइश भी की, लेकिन समाज के लोग और परिजन अपनी मांग पर अड़े रहें। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और कुछ बदमाशों को हिरासत में भी लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Share This News