ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230625 WA0179 शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के छात्रों को दी जाएगी छात्रवृत्ति Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति बीकानेर की आज एक बैठक शिव शक्ति सदन के सेठ प्रेम रतन सेवग सभागार में संपन्न हुई । बाबूलाल सेवग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए प्राप्त आवेदनों पर विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 छात्रों को 35-35 हजार रुपए की छात्रवृत्ति और 21 प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार स्वरूप ढाई ढाई हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे । समिति द्वारा 9 जुलाई को बीकानेर में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में यह राशि प्रदान की जाएगी । समिति संयोजक महेश भोजक ने बताया कि शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के कक्षा 10 के 80% से अधिक प्राप्तांक वाले छात्र-छात्राओं के आवेदन प्राप्त हुए जिनमें बीकानेर के अलावा नागौर, सुजानगढ़, रतनगढ़, लाडनूं, फतेहपुर, सरदार शहर नोहर, मेड़ता रोड, रेण,कुचेरा के छात्रों ने आवेदन भेजे। समिति के आर के शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर नगद राशि के अलावा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे । बैठक में बजरंग लाल सेवग, दुर्गादास भोजक, नितिन वत्सस, कामिनी विमल भोजक वीणा शर्मा, महेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा पीए साहब, विजय शंकर शर्मा, भोजराज शर्मा, मूलचंद सेवग सहित अन्य उपस्थित थे ।


Share This News