ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230625 WA0191 दिव्यांग मित्र सम्मान समारोह का आयोजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सक्षम संस्था, जयपुर द्वारा चलाई जा रही दिव्यांग सेवा जन जागृति यात्रा के निमित्त दिव्यांग मित्र सम्मान समारोह का आयोजन संस्था के बीकानेर इकाई द्वारा शुक्रवार को किया गया । इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य संस्था द्वारा युवाओं को नेत्रदान, रक्तदान, देहदान के लिए प्रेरित करना तथा निशक्त व्यक्ति अधिकार अधिनियम 2016 के बारे में दिव्यांग बंधुओं को विस्तार से बताना था । इस अवसर पर संगठन के क्षेत्र संगठन मंत्री कमल कुमार ने सक्षम संस्था के द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों तथा अधिनियम 2016 के बारे में विस्तार से बताया । कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजसेवी चंपक जी सुराणा ने कहा कि सक्षम संस्था वास्तव में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है और समाज को इस प्रकार की सच्ची संस्थाओं को आगे बढ़ाने के लिए समर्पण भाव से सहयोग के लिए तैयार रहना चाहिए । कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि पैरा ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता वेदिका शर्मा भी उपस्थित रही । समारोह के दौरान सभी दिव्यांग मित्र जिन्होंने संस्था के लिए समर्पण भाव से दान किया उन्हें भी सम्मानित किया गया । दिव्यांगता के क्षेत्र में काम कर रहे अनिल कुमार शर्मा ने मानसिक एवं बौद्धिक दिव्यांगता के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में सक्षम संस्था के जोधपुर प्रांत सह सचिव डॉ नीरज कुमार शर्मा द्वारा सभी महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस संपूर्ण आयोजन में संस्था के बीकानेर इकाई के जिला सचिव अमित कुमार ,सह सचिव विश्वकांत, कोषाध्यक्ष विशाल गौड और युवा प्रकोष्ठ के करणी सिंह का विशेष सहयोग रहा । इस अवसर पर बीकानेर के गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।


Share This News