ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230604 WA0223 <em>सीएमएचओ ने शहरी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण</em>, अनेक मिले अनुपस्थित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने रविवार सुबह शहरी क्षेत्र के दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जमीनी हाल जाने।  यूपीएचसी मुरलीधर व्यास नगर समय से पहले ही बंद मिली वही यूपीएचसी नंबर 3 धनपत राय अस्पताल में 3 कर्मचारी बिना सूचना नदारद मिले। उल्लेखनीय है कि राजकीय अवकाश के दिन समस्त स्वास्थ्य केंद्र प्रातः 9 से 11 बजे तक यानी कि 2 घंटे के लिए आवश्यक रूप से खुलते हैं और संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, निशुल्क जांच, निशुल्क दवा व निशुल्क उपचार आमजन को उपलब्ध करवाया जाता है। सीएमएचओ डॉ अबरार रविवार सुबह 10 बजे यूपीएचसी नंबर 3 पहुंचे और कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया। अस्पताल के तीन कर्मचारी उपस्थित नहीं पाए गए नाही उनकी कोई छुट्टी की अर्जी मिली। तीनों अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ गौरव शर्मा साप्ताहिक अवकाश पर थे जबकि यूनानी चिकित्सक कार्यरत मिले। मरीजों के आग्रह पर डॉ अबरार ने मौजूद मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उनका उपचार भी किया। इसके बाद लगभग 10 बजकर 50 मिनट पर मुरलीधर व्यास नगर यूपीएचसी पहुंचे। अस्पताल के मुख्य द्वार पर 2 कर्मचारी ताला लगा कर निकलते मिले जबकि इसे 11 बजे तक खुली रहना था। डॉ अबरार ने अस्पताल के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार द्वारा निशुल्क दवा, निशुल्क जांच जैसी बेहतरीन स्वास्थ्य योजनाएं संचालित की जा रही है परंतु अस्पताल समय पर खुलेंगे ही नहीं तो योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। ऐसे में शहर से लेकर गांव तक प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाएगा और कोताही बरतने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


Share This News