ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20230604 160800 पूर्व मन्त्री देवी सिंह भाटी ने राज्य सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। गोचर ओरण संरक्षण संघ राजस्थान के द्वारा 11 जून को गोचर, ओरण आदि भूमि के संरक्षण पर कार्य करने वाले संस्थाओं व मुख्य कार्यकर्ताओं का राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन माखन भोग उत्सव कुंज बीकानेर में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देवी सिंह जी भाटी साहब के नेतृत्व में पूरे राजस्थान के गोचर ओरण के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। महती सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन आज सरे नथानिया गोचर स्थिति पुन्यानंद आश्रम में किया गया।इस अवसर पर पूर्व सिंचाई मंत्री श्री देवी सिंह जी भाटी ने कहा कि यह सम्मेलन असंगठित गोचर,ओरण क्षेत्र को संगठित करने का अवसर प्रदान करेगा। और पूरे राजस्थान प्रदेश में गोचर, ओरण,आगोर आदि भूमि को बचाने के लिए, एक नया आधार तैयार होगा। यह सम्मेलन देश में अपनी तरह का अनुठा सम्मेलन है, इसमें पूरे राजस्थान में गोचर के लिए कार्य करने वाले लोग एक मंच पर आकर अपनी बात रखेंगे।
आज के इस बैनर विमोचन कार्यक्रम में श्री बृजरतन किराडू, प्रेम सिंह घुमांदा, राजेंद्र सिंह किंल्चु, मोहन सिंह देवड़ा, भंवर सिंह भाटी, महेंद्र जोशी, मनोज सेवक, सूरज प्रकाश राव, दिनेश ओझा, श्रीकांत, बंसी लाल जी तंवर, कैलाश सोलंकी, मुल जी श्यामसुखा, एडवोकेट जलज सिंह, बृजमोहन सिंह बेलासर, अंशुमान सिंह भाटी, सूरजमालसिंह नीमराना आदि ने भाग लिया।


Share This News