ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220723 101751 विधानसभा चुनावों की तारीख का नहीं हुआ ऐलान, निर्वाचन अधिकारी ने कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज, जयपुर। राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सोशल मीडिया पर एक आदेश वायरल हो रहा है। जिसमें राजस्थान में विधानसभा चुनावों की तारीख 14 जनवरी 2024 बताई गई है। इसे लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस स्क्रीनशॉट और तारीख को लेकर निर्वाचन विभाग ने एक स्पस्टीकरण जारी किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने ईसीआई के एक आदेश के सॉशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने पर कहा कि इस वायरल आदेश में राजस्थान में चुनाव तारीख बताई जा रही है। जबकि यह गलत है। राजस्थान में अभी चुनाव तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी एक आदेश का एक पार्ट वायरल किया जा रहा है। जिसमें राजस्थान में विधानसभा की एक्सपायरी डेट 14 जनवरी 2024 लिखी हुई है।उन्होंने बताया कि यह आदेश ईसीआई ने सीएस ओर डीजीपी को भेजा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव से जुड़े ऐसे अधिकारी- कर्मचारी जो तीन साल से एक ही सीट पर जमे हुए हैं। उनका तबादला 31 जुलाई तक करके आयोग को रिपोर्ट भिजवानी है। इस आदेश को लोग राजस्थान विधानसभा चुनाव की डेट मानते हुए वायरल करने लग गए। जिसको लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए इसका खंडन किया है।


Share This News