ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220805 172930 1 तृतीय श्रेणी शिक्षक : तबादला गाइड लाइन तैयार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर। तबादलों का इंतजार कर रहे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। सरकार पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों का तबादले करवाने को लेकर लंबे से दबाव था। शिक्षा मंत्री से भी मांग की गई। बावजूद सरकार ने इनके तबादलों को लेकर कोई फार्मूला तय नहीं किया। अब सरकार ने इनका तबादला करने की तैयारी शुरू की है। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले को लेकर निदेशालय ने 21 बिंदुओं की गाइडलाइन बनाकर सरकार को प्रस्ताव भेजा है।मंत्री-विधायकों की डिजायर के अलावा गाइडलाइन के 21 बिंदुओं को पूरा करने वाले शिक्षकों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। बताया जा रहा है कि जून में तबादलों से रोक हटने के साथ शिक्षकों से आवेदन मांगे जाएंगे। जिला बदलने के लिए वर्तमान जिले में पांच साल की नौकरी अनिवार्य होगी। इसके साथ ही तीन साल के रिजल्ट को भी देखा जाएगा। न्यून परीक्षा परिणाम वाले शिक्षकों को तबादलों में मौका नहीं मिलेगा। आपको बता दें कि यह गाइडलाइन लेवल-1, लेवल-2, प्रबोधक, पीटीआई, लाइब्रेरियन सहित ग्रेड थर्ड प्रयोगशाला सहायक पर लागू होगी। जानकारी में रहे कि वर्ष 2018 के बाद तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले नहीं हुए हैं।


Share This News