ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230601 WA0264 <em>उपभोक्ता होलसेल भंडार की कूपन और विशेष छूट योजना </em>की <em>संभागीय आयुक्त ने की शुरुआत</em> **कल शिविर यहाँ लगेंगे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित उपहार सुपर मार्केट पर दैनिक उपभोग की परचून सामग्री, विभिन्न ब्रांडों के कपडे एवं नये गैस कनेक्शन पर कूपन योजना एवं विशेष छूट योजना की शुरुआत गुरुवार को हुई। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, पूर्व महापौर मकसूद अहमद, कर्नल हेम सिंह शेखावत, सहकारी विभाग के अतिरिक्त रजिस्ट्रार भूपेन्द्र सिह ज्याणी, बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के अध्यक्ष नगेन्द्रपाल सिह शेखावत तथा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक रणवीर सिंह ने इसकी शुरुआत की।
अतिरिक्त रजिस्ट्रार ज्याणी ने कहा कि सहकारिता को सम्बल देने के लिए आज हमें सहकार की भावना से सोचना और कार्य करना होगा। उन्होने संभागीय आयुक्त को सुपर मार्केट का अवलोकन करवाया और भंडार द्वारा शुरू स्कीम की विस्तृत जानकारी दी।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि सहकारिता को बल देने की कितनी आवश्यकता है। उन्होने कहा भंडार, सहकारिता क्षेत्र का सरकारी उपक्रम है। इससे उपभोक्ताओं को बेची जाने वाली समस्त सामग्री गुणवत्ता पूर्ण एवं उचित दर पर उपलब्ध होती है। उन्होंने दैनिक आवश्यकताओं की समस्त सामग्री बीकानेर होलसेल भंडार से क्रय करने का आह्वान किया।होलसेल भंडार अध्यक्ष नगेन्द्रपाल सिंह शेखावत ने बताया कि भंडार के आधारभूत ढाचे को मजबूत करते हुए भंडार को व्यापारिक एवं व्यवसायिक रूप से खड़ा करते हुए ऊंचाइयों तक ले जाया जा रहा है। उन्होने पीबीएम अस्पताल में नये मेडिकल स्टोर हेतु भूमि आंवटन, गैस गोदाम के लिए बीकानेर शहर से दूर भूमि आंवटन तथा विभिन्न सरकारी विभागों में स्थानीय स्तर पर खरीद की जाने वाली उपभोक्ता सामग्री, भंडार से क्रय किये जाने की आवश्यकता जताई।
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. अबरार अहमद साहब, खान विभाग के अतिरिक्त निदेशक गिरीराज सिंह निर्वाण, खनि अभियन्ता राजेन्द्र सिंह बलारा, गोवर्धन सिंह शेखावत, अजय शर्मा, मेघ सिंह सूई, इकबाल समेजा, रहमत अली, हनुवन्त सिंह रायसर, डॉ. मिर्जा हैदर बैग, सुनील कटारिया, शैलेन्द्र सिंह तंवर, दिवान सिह सुई, शरीफ समेजा, श्री हिमाशु शर्मा तथा प्रमोद सिंह शेखावत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर होंगे महंगाई राहत शिविर
बीकानेर। महंगाई राहत कैंप, प्रशासन शहरों के संग तथा प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित होंगे।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि बीकानेर नगरीय क्षेत्र में वार्ड 9 का शिविर अंबेडकर भवन शिवबाड़ी, वार्ड 11 का शिविर जेएनवी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन सेक्टर नंबर 7, वार्ड 44 का शिविर नत्थूसर गेट के बाहर स्थित बिन्नाणी कन्या महाविद्यालय, तथा वार्ड 45 का शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 5 धरणीधर मंदिर के पास में आयोजित होंगे। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थाई महंगाई राहत कैंप 30 जून तक आयोजित होंगे।
इसी श्रृंखला में नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ वार्ड नं. 25 व 26 का शिविर अब्दुला गेस्ट हाउस में, खाजूवाला के वार्ड 14 का शिविर समता भवन, एसबीआई रोड़, देशनोक के वार्ड 15 का शिविर गौतम भवन में तथा नोखा के वार्ड नं. 23 का शिविर सामुदायिक भवन अंबेडकर भवन सांसी बस्ती एवं वार्ड 24 का सुथारों का भवन नागौर रोड में आयोजित होगा।
इसी प्रकार प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बीकानेर के उदासर एवं जलालसर, लूणकरणसर के भाडेरा एवं सुरनाणा, श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास रामसरा एवं धीरदेसर चोटियान, नोखा के गोंदूसर, काहिरा एवं लालमदेसर बड़ा पर, बज्जू के मिठड़िया, पूगल के सम्मेवाला, छत्तरगढ़ के रामनगर, खाजूवाला के आनन्दगढ़ में शिविर आयोजित होंगे।


Share This News