ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230527 154542 3 हवाई सेवा - बीकानेर से दिल्ली के लिए फिर से शुरू हो Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, सुरेंद्र जैन, सचिव वीरेंद्र किराडू, सहसचिव के.के. मेहता एवं कोषाध्यक्ष पारस डागा ने केन्द्रीय क़ानून मंत्री भारत सरकार अर्जुनराम मेघवाल को बीकानेर दिली एवं दिल्ली से बीकानेर के मध्य चलने वाली हवाई सेवा को पुन: शुरू करवाने हेतु ज्ञापन भिजवाया | ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर में केवल एकमात्र ही दिल्ली के लिए हवाई सेवा थी जिसको भी बंद कर दिया गया जिससे अपने व्यापारिक अथवा निजी कार्यों से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है | इस हेतु हमारा आपसे निवेदन है कि दिल्ली- बीकानेर- दिल्ली फ्लाइट को जल्द से जल्द पुनः आरम्भ की जावे । साथ ही यह फ्लाइट सप्ताह में सात दिन चले । फ्लाइट का एक तरफ का किराया लगभग 4000 रु से ज्यादा नहीं होना चाहिए क्योंकि विंटर शेड्यूल में 3500 रु किराए में फ्लाइट लोड बहुत अच्छा रहा था । फ्लाइट का दिल्ली से डिपार्चर का समय भी प्रात: 11 बजे होने से देश के किसी भी हिस्से से यात्री दिल्ली पहुंच कर अगले गंतव्य की फ्लाइट पकड़ सकता है और खासतौर से इससे फ्लाइट लोड भी बढ़ेगा । साथ ही एलाइंस एयर को बीकानेर अहमदाबाद रूट पर भी फ्लाइट जल्द से जल्द आरम्भ करने के लिए अनुशंसा की जाए अथवा अहमदाबाद जोधपुर फ्लाइट को बीकानेर तक बढ़ाया जावे | इस के अतिरिक्त नवंबर माह से बंद हुई एचपीसीएल एवम आईओसीएल से फ्लाइट इंधन भरने की सविधा को भी पुनः आरम्भ करवाया जावे ।


Share This News