ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230505 100253 1 प्रधानमंत्री मोदी की 31 मई को अजमेर में रैली, पार्टी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 को अजमेर में रैली को देखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की अजमेर में निकाय क्षेत्र के पार्षद और पार्षद प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय, भिनाय में हुई। राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बैठक ली। पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर बुलाई गई तैयारी बैठक में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय पार्षद अपने क्षेत्र का प्रमुख जनप्रतिनिधि होता है। उसका आमजन से सीधा जुड़ाव रहता है। पीएम मोदी का नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर पहली सभा राजस्थान के दिल पर होना गर्व की बात। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर पहली सभा राजस्थान की हृदय स्थली अजमेर में हो रही है। यह अजमेर और पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। मोदी के इस ऐतिहासिक कार्यकाल में प्रदेश और अजमेर को कई बड़ी सौगातें मिली हैं। सड़क, रेलवे, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य का कार्य हो सभी जन कल्याण के कार्य किए हैं। ऐसी विकास पुरुष हमारे बीच आ रहे हैं, जिनकी योजनाओं का लाभ सभी को किसी न किसी रूप में लाभ मिला है। किसी को आवास मिला है, तो किसी को शौचालय मिला है। ऐतिहासिक कार्यों में राम मंदिर हो या 370 का हटना हो, जिनसे कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन में भी खासा उत्साह है।

29 और 30 मई दीपदान कार्यक्रम
29 और 30 मई को अजमेर के सभी पार्षद अपने क्षेत्रवासियों को साथ लेकर दीपदान का भव्य कार्यक्रम करेंगे। महापौर ब्रजलता ने कहा कि 29 और 30 मई को नगर निगम अजमेर के सभी पार्षद अपने क्षेत्रवासियों को साथ लेकर दीपदान का भव्य कार्यक्रम करेंगे और अपने अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर के बाहर नौ दीपक जलाकर मोदी जी का भव्य स्वागत करेंगे। बैठक मे प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संभाग प्रभारी प्रसन्नचन्द मेहता, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, जितेंद्र गोठवाल, विधायक वासुदेव देवनानी, अनित भदेल, शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, बीरम देव सिंह, महापौर बृजलता हाडा उपमहापौर नीरज जैन सहित सभी पार्षद उपस्थित रहे।


Share This News