ताजा खबरे
IMG 20230527 WA0198 देश के प्रथम प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर जवाहर पार्क स्थित प्रतिमा स्थल पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में पुष्पांजलि और शब्दांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि जब भारत आजाद हुआ तब देश की स्थति दयनीय थी है छोटी छोटी चीजों के लिए विदेश पर निर्भर रहना पड़ता था। पंडित नेहरू ने  आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला रखते हुए पंचवर्षीय योजना के तहत देश की प्रगति को सुनिश्चित किया इस हालात में यह कहा जा सकता है की पंडित नेहरू की कार्ययोजना भारत जैसे विविधता वाले देश को मजबूत भारत बनने में कारगर साबित हुई आज के दिन हम उन्हे अगर विकास का अग्रदूत कहे तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रदेश कांग्रेस सचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा की पंडित नेहरू देश के हर वर्ग के चहेते थे खासतौर से छोटे बालक बालिकाओं को वे ज्यादा पसंद थे इसीलिए इनको चाचा नेहरू का खिताब मिला  आज के दिन हम ये प्रण करे की अखंड भारत को अक्षुण बनाए रखेंगे। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने कहा की जिस भारत को अंग्रेजी दासता ने तोड़ दिया था उसी भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य पंडित नेहरू ने किया और एक सशक्त देश की तरफ भारत को अग्रसर किया। प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया कि शब्दांजलि सभा को ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, उपाध्यक्ष ललित तेजस्वी, महासचिव डॉ.पी.के. सरीन, मनोज किराडू,राहुल जादूसंगत, तोलाराम सियाग, प्रेम जोशी, यूनिस अली, सचिव गजानंद शर्मा, मनोज चौधरी, शफी खां, एजाज पठान, भवानी सिंह राजपुरोहित, श्रीमती मुमताज बानो, श्री रामनाथ आचार्य, श्रीमती मुमताज शेख, श्री रईस अली
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, केकेसी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मिर्जा हैदर बेग,युथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रविकांत वाल्मिकी, एस टी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोवर्धन मीणा, पार्षद मोहम्मद असलम, पार्षद किशन तंवर, आईटी सेल प्रदेश सचिव जयदीप सिंह जावा, प्रवक्ता विकास सोशल मिडिया प्रभारी अकरम अली, शेख नजाकत अली, देवेंद्र कुमार सोनी, धनसुख आचार्य, मैक्स नायक ने संबोधित करते हुए पंडित नेहरू को एक कुशल नेतृत्व वाला व्यक्तिव्व बताया,इस अवसर पर देवेंद्र कुमार सोनी, मोहमद हुसैन, मोहमद यकीनु दिन सहित कांग्रेस जन मौजूद थे।


Share This News