ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230524 WA0191 विश्व सिज़ोफ्रेनिया दिवस के अवसर पर कार्यशाला हुई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। विश्व सिज़ोफ्रेनिया दिवस के अवसर पर बुधवार को पीबीएम अस्पताल के मानसिक एवं नशा मुक्ति विभाग में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ गुंजन सोनी की अध्यक्षता में ‘सामूहिक मदद करने की शक्ति का जश्न’ विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ गुंजन सोनी ने सिजोफ्रेनिया बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित कार्यशाला की सराहना करते हुए जीवन शैली में योग, संगीत तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को बताया। मानसिक रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ श्रीगोपाल गोयल ने सिजोफ्रेनिया बीमारी के लक्षणों के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले अत्याधुनिक उपचार के बारे में जानकारी प्रदान की। सहायक आचार्य डॉ राकेश गढ़वाल ने इस बीमारी को पहचानने के तरीके बताएं। विभाग के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ अंजू ठाकराल ने बीमारी से संबंधित समाज में फैली भ्रांतियों को लेकर चर्चा की तथा बेहतर मानसिक स्वास्थ्य हेतु विभिन्न पद्धतियों के बारे में बताया। कार्यशाला में डॉ ओ पी श्रीवास्तव, डॉ संगीता हटीला, डॉ लक्ष्मी कुमारी, डॉ ज्योति चौधरी तथा समस्त रेजिडेंट डॉक्टर्स, नर्सिंग ऑफिसर, स्टाफ, मरीज एवं मरीज के परिजनों ने हिस्सा लिया।

डॉ सैनी 4 दिन रहेंगे बीकानेर से बाहर, डॉ. अग्रवाल संभालेंगे कार्यभार
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी.के.सैनी 25 से 28 मई बीकानेर से बाहर रहेंगे। इस दौरान अधीक्षक का कार्यभार डॉ. डी. के. अग्रवाल संभालेंगे।


Share This News