ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230524 WA0195 बीकानेर के नोखा में 170 किलो दूषित मिठाई करवाई नष्ट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर / नोखा। मिठाई नमकीन के लिए प्रसिद्ध बीकानेर में शुद्ध मिठाइयां उपलब्ध हो सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुद्ध के लिए युद्ध के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को नोखा में विभिन्न मिठाई और नमकीन की दुकानों व फैक्ट्रियों पर निरीक्षण व नमूनीकरण का कार्य किया गया। एक मिठाइयों की फैक्ट्री पर कार्यवाही कर 170 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट करवाई गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण वर्मा, सुरेंद्र कुमार व राकेश गोदारा के दल द्वारा विभिन्न संस्थानों से रसगुल्ला व पापड़ के 3 नमूने एकत्र कर जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया गया है। फैक्ट्री प्रबंधकों को शुद्ध एवं ताजा कच्चे माल का उपयोग करने व फैक्ट्री में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए।


Share This News