ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230509 WA0073 बीकानेर में मिलावटी दूध पर कार्रवाई, 1600 लीटर दूध करवाया नष्ट, पाउडर के 65 कट्टे सीज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

देर रात बम्बलू गांव में स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही, व्हे परमिएट पाउडर मिलाकर तैयार कर रहे थे गाढ़ा दूध Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार बीती रात बम्बलू गांव में एक घर में चल रही डेयरी पर खाद्य सुरक्षा दल ने कार्यवाही की। यहां व्हे पाउडर को पानी मिले दूध में मिलाकर उसे गाढ़ा कर सप्लाई के लिए तैयार किया जा रहा था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि विभाग के दल में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार, राकेश गोदारा व श्रवण कुमार वर्मा ने सोमवार रात 9:30 बजे बम्बलू गांव के एक घर में चल रही डेयरी पर छापा मारा। बताने को डेयरी मालिक के पास एक पिकअप गाड़ी है जिसमें वह गांव से अलग-अलग बाडों से दूध इकट्ठा कर विभिन्न डेयरियों को आपूर्ति करता है। लेकिन इस बीच पानी मिले दूध में व्हे परमिएट पाउडर मिलाकर उसे गाढ़ा किया जाता था और ऊंचे दाम में विभिन्न डेयरियों को सप्लाई किया जा रहा था। मौके पर ही 40 केन में 1600 लीटर दूध पाया गया जिसे तुरंत नष्ट करवाया गया। 25-25 किलो के व्हे पाउडर के 65 कट्टों को सीज कर दिया गया। दोनों के नमूने एकत्र कर जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में भिजवाया गया है। देर रात 2:00 बजे तक कार्यवाही जारी रही। डॉ  अबरार ने बताया कि व्हे पाउडर हो, पानी हो या कोई अन्य पदार्थ,  दूध में किसी भी प्रकार का अन्य पदार्थ मिलाना मिलावट की श्रेणी में आता है और खाद्य सुरक्षा मानकों अनुसार विधिवत कार्यवाही की जाती है।


Share This News