ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230428 083158 25 दुकान में लगी आग, आठ दमकल ने आग पर काबू पाया, लाखों रुपये का नुकसान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के भरतपुर जिले में नगर निगम के सामने सेवा बेकरी को दो भाई अन्नू और सुरेश चलाते हैं, जिसमें एक भाई सुरेश परचून की दुकान करता है और यह दुकान काफी लंबी थी। इसके पीछे ही बेकरी का गोदाम था, जहां पर बेकरी का केक बिस्किट पिज्जा बर्गर पेटीज आदि बेकरी का सामान बनाया जाता था। बेकरी के ऊपर ही उन्होंने मकान बनाया हुआ है। जहां उनका परिवार रहता है।सोमवार रात 10 बजे दोनों भाई अपनी-अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए, तभी बेकरी के बगल में परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग दुकान में लग गई। आग लगने का पता बेकरी मालिक को नहीं लगा, जबकि बेकरी मालिक का परिवार बेकरी के ऊपर ही था। एक राहगीर ने बेकरी में आग लगते हुए देखा तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बेकरी मालिक के परिवार को समय से नीचे उतार लिया गया।बेकरी में एक सिलेंडर रखा था। उसमें आग पकड़ ली और करीब एक बजकर 30 मिनट पर तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया, जिससे बेकरी की पट्टियां टूट गईं। गनीमत यह रही कि, परिवार के लोगों को पहले ही उतार लिया गया था। घटना की सूचना पर ADM सिटी बीना महावर और नगर निगम के आयुक्त सुभाष चंद्र गोयल मौके पर पहुंच गए। करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।


Share This News