IMG 20230506 092115 1000 करोड़ का खर्चा! ब्रिटेन में 70 साल बाद होगा यह शाही आयोजन, दुनिया के 100 से अधिक देश बनेंगे साक्षी Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। एक बार फिर सभी देशों की निगाह ब्रिटेन पर है। परम्परागत ब्रिटेन में दुनिया की सबसे बड़ी ताजपोशी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। महााजा किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी होगी। करीब 70 वर्ष बाद ब्रिटेन में ताजपोशी का यह समारोह होने जा रहा है। इससे पहले 1953 के समारोह में महारानी एलिजाबेथ तृतीय की ताजपोशी हुई थी। तब वह 27 वर्ष की थीं। पिछले वर्ष, महारानी के निधन के बाद किंग चार्ल्स तृतीय को ब्रिटेन का महाराज घोषित किया गया है, लेकिन उनका ताजपोशी समारोह आज आयोजित किया जा रहा है। इसमें 1000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे और दुनिया के 100 से अधिक देश इस ताजपोशी समारोह के साक्षी होंगे।भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी ब्रिटेन के नए महाराज चार्ल्स तृतीय के औपचारिक राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को लंदन पहुंच चुके हैं। उन्होंने राज्याभिषेक समारोह से पहले चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की। राज्याभिषेक समारोह आज वेस्टमिंस्टर एबे में होगा। धनखड़ के साथ उनकी पत्नी डॉ.सुदेश धनखड़ भी आई हैं। ब्रिटेन के नए शासक की ऐतिहासिक ताजपोशी में करीब 100 देशों के राज्याध्यक्षों या शासनाध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है।उपराष्ट्रपति जगदीप ने महाराज चार्ल्स तृतीय से उनके द्वारा लंदन के मालबोरो हाउस में राष्ट्रमंडल नेताओं के लिए आयोजित स्वागत समारोह के दौरान संवाद किया।’’ लंदन पहुंचने के कुछ देर बाद ही, उपराष्ट्रपति राष्ट्रमंडल देशों के नेताओं की मालबोरो हाउस में हुई चर्चा में शामिल हुए जिसका आयोजन राष्ट्रमंडल मंत्री बोरोनेस पैट्रिसिया स्कॉटलैंड ने की थी। उपराष्ट्रपति को बकिंघम पैलेस द्वारा विभिन्न राज्याध्यक्षों, नेताओं और अन्य अधिकारियों के लिए शुक्रवार की शाम आयोजित स्वागत समारोह में भी आमंत्रित किया गया था, जिसकी मेजबानी स्वयं महाराज चार्ल्स तृतीय ने की। मंत्रालय ने उपराष्ट्रपति के दो दिवसीय ब्रिटेन यात्रा के संदर्भ में कहा, ‘‘ भविष्य के संबंधों को लेकर अंगीकार किए गए मसौदा 2030 के तहत दोनों देशों के संबंध वर्ष 2021 में विस्तृत रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंच गए हैं। बकिंघम पैलेस ने बताया कि वेस्टमिंस्टर एबे में महाराज चार्ल्स और उनकी पत्नी महारानी कैमिला के राज्याभिषेक समारोह में 2,200 से अधिक लोग शामिल होंगे। इसमें करीब 100 देशों के राज्याध्यक्ष, शाही परिवारों के सदस्य और 203 देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि, समुदाय व धर्मार्थ कार्य करने वाले गणमान्य लोग शामिल होंगे।


Share This News