ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230505 WA0134 गायत्री यज्ञ…वैश्विक अभियान में बीकानेर ने भी निभाई सहभागिता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में वैश्विक शांति, लोक-मंगल, संकट निवारण तथा राष्ट्र आराधन निमित्त एक दिन एक साथ गायत्री यज्ञ के वैश्विक अभियान में ढाई लाख से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा एक साथ गायत्री महामंत्र से आहुतियां दी गई। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की जिला शाखा गायत्री शक्तिपीठ पुरानी गिन्नानी बीकानेर के जिला समन्वयक करनीदान चौधरी तथा जिला मीडिया प्रभारी व ट्रस्टी देवेन्द्र सारस्वत ने संयुक्त रूप से बताया कि गृहे गृहे गायत्री यज्ञ के वैश्विक अभियान में बीकानेर जिले के श्रद्धालुओं द्वारा भी सहभागिता निभाई गई। बीकानेर जिले के शहर और देहात से मिली जानकारी के अनुसार 127 स्थानों पर हुए गायत्री यज्ञ आयोजन में 1500 से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा वैश्विक शांति, लोक-मंगल, संकट निवारण तथा राष्ट्र आराधन निमित्त आहुतियां लगाई गई।


Share This News