ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230212 103632 25 राजस्थान में 7 से 9 मई तक होंगे नगर निकाय और पंचायत समिति उपचुनाव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के 12 जिलों में नगरीय निकायों के कुल 14 सदस्यों के रिक्त पदों के लिए कार्यक्रम की घोषणा की गई है। इसी प्रकार जिला परिषद के चार सदस्यों, पंचायत समिति के 24 सदस्यों, सरपंच के 48 पदों, उपसरपंच के 57 पदों और पंच के 471 पदों पर भी उपचुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा की गई है। उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। इस बाबत मुख्य निर्वाचन अधिकारी चित्रा गुप्ता ने बताया कि नगरीय निकाय सदस्यों के उपचुनाव के लिए 21 अप्रैल 2023 को लोक सूचना जारी होगी। नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगी। इसी प्रकार 26 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। 29 अप्रैल को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 7 मई 2023 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद 8 मई को सुबह 9 बजे से मतगणना की जाएगी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सरपंच और पंचों के उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को जिला निर्वाचन अधिकारी लोक सूचना जारी करेंगे। 30 अप्रैल 2023 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। एक मई  को सुबह 10 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 1 मई को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। जाएगी। इसके बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन और चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 7 मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। इसी दिन मतदान समाप्ति के बाद पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी।


Share This News