ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230406 WA0025 कर्मचारी चयन बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष का स्वागत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। कर्मचारी चयन बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा का बीकानेर सर्किट हाउस व गौड़ सभा भवन में राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।सर्किट हाउस में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा का स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान ब्राह्मण मंच के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा और अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने श्री शर्मा के साथ ब्राह्मण समाज के विकास से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की। बनवारी लाल शर्मा, श्री वाई के योगी, सरवन पालीवाल, एडवोकेट कुलदीप शर्मा,ने श्री शर्मा को साफा पहना कर स्वागत किया। सुनीता गौड़,सविता गौड़,विनीता तेलंग ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया।इस अवसर पर ब्राहमण समाज के एडवोकेट विनोद गौड़, नरेंद्र नाथ पारीक ,प्रमोद शर्मा, तरुण शर्मा , डॉ शिव प्रकाश जोशी,संतोष शर्मा, सुभाष दाधीच ,भानु प्रकाश शर्मा ,पीयूष गौड़, जगबीर शर्मा, शुभम पांडे, अरविंद गौड़, नोरेंदर शर्मा, चंद्रकांत शर्मा मनोज पारीक , संजय तिवारी, श्री रमेश शर्मा उपस्थित थे। राजस्थान ब्राह्मण महासभा पुर्व देहात जिलाध्यक्ष विश्वनाथ गौड़ ने बताया कि हरिप्रसाद शर्मा का स्वागत अभिनंदन राजस्थान ब्राह्मण महासभा के पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उमाचरण सुरोलिया, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के शहर जिलाध्यक्ष सुशील पंचारिया, एडवोकेट जगदीश प्रसाद गौड़, अजय कौशिक, पुर्व डीएसपी रमेशचंद्र शर्मा, तहसीलदार शिवकुमार शर्मा, पत्रकार भवानी जोशी तथा सुनिता गौड़ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए बोर्ड अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव वसुधैव कुटुंबकम की बात कही है और सभी समाजों के सामुहिक विकास को महत्व दिया है। स्वागत अभिनंदन समारोह का संचालन गौड़ सभा अध्यक्ष अजय गौड़ द्वारा किया गया।


Share This News