ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20230331 WA0150 श्रीउत्सव में ग्राहकों ने दिखाया उत्साह, जमकर हुई खरीदारी ** 143 कन्याओं का हुआ पूजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। आर्थिकस्तर पर सक्षम होने पर ही महिलाएं सशक्त हो पाएंगी। यह बात नोखा रोड स्थित हंशा गेस्ट हाउस मे दो दिवसीय श्रीउत्सव मेले का शुभारम्भ के दौरान संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन ने कही। डॉ. नीरज के.पवन ने कहा कि महिलाएं यदि अपनी कला-कौशल को प्रोडेक्ट के रूप में उपभोक्ताओं के समक्ष रखती हैं तो हुनर की भी कदर होगी और आर्थिक संबल भी प्राप्त होगा। तेरापंथ महिला मंडल बीकानेर द्वारा आयोजित इस उत्सव का शुभारम्भ शुक्रवार सुबह 10 बजे संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के.पवन द्वारा किया गया। इस दौरान समाजसेवी गणेश बोथरा, बसंत नौलखा, हंसराज डागा, विनोद बाफना, जेठमल बोथरा, पदम बोथरा, सुरेश बैद, रोशन बोथरा व अमित कोठारी का आतिथ्य रहा। मंडल अध्यक्ष प्रेम नौलखा ने बताया कि श्रीउत्सव में बीकानेर के साथ बैंगलुरु, दिल्ली, सूरत, चंडीगढ़, जोधपुर, जयपुर, राजसमंद, ब्यावर आदि शहरों की महिला व्यवसायी करीब 50 स्टाल्स लगाई गई हैं। मेले में क्लॉथिंग, फुटवियर, होम डेकोर, प्रोडेक्ट्स, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक, हैंडीक्राफ्ट्स, फूड्स, बैग्स सहित अनेक उत्पाद वाजिब दरों पर उपलब्ध हैं। मंत्री अंजू बोथरा ने बताया कि वाजिब दामों में घरेलू उत्पादों का एक ही छत के नीचे उपलब्ध होना उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक है। सुबह 10 से रात्रि 10 बजे तक चलने वाले इस दो दिवसीय मेले में ब्रांडेड आइटम भी किफायती दरों विक्रय किए जा रहे हैं। श्रीउत्सव आयोजन प्रभारी राखी चौरडिय़ा ने बताया कि शनिवार को रात्रि 10 बजे तक खरीदारी का अवसर है। श्रीउत्सव में शांता भूरा, प्रतिभा सेठिया व चंद्रकला महात्मा की प्रमुख सहभागिता है।

विशला माता का किया सोलह शृंगार,
बीकानेर। करमीसर रोड स्थित विशला माता मंदिर में शुक्रवार को सर्वसमाज की कन्याओं का पूजन किया गया। विशला माता भक्त मंडल द्वारा आयोजित 143 कन्याओं के पैर धोकर उनका पूजन किया गया और उन्हें भोजन करवाया गया। इस दौरान विशला माता का सोलह शृंगार किया गया तथा महाआरती के बाद प्रसादी का भोग लगाया गया। आयोजन में विशला माता भक्त मंडल के जयंतीलाल कोचर, इंद्रचंद बच्छावत, मोती कोचर, किशोर कोचर, नवीन कोचर, सुरेन्द्र कोचर, सुन्दरलाल कोचर, नथमल कोचर, राजेन्द्र कोचर, सुनील कोचर, जिनेन्द्र बैद, पंकज कोचर, रजनीश कोचर, पारस कोचर, जीतू कोचर, खुशाल कोचर, अनिल कोचर, मनोज पडि़हार, नरेन्द्र कोचर, विजय सेठिया, बिमलचंद कोचर, अजीत कोचर, उर्मिला कोचर, अंकुर कोचर, निधि कोचर, कविता, रेणु सेठिया, सरोज कोचर, अंजू कोचर, चंद्रा कोचर, कृति सेठिया, हिमांशी कोचर, खुशाली कोचर आदि कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

IMG 20230331 WA0153 श्रीउत्सव में ग्राहकों ने दिखाया उत्साह, जमकर हुई खरीदारी ** 143 कन्याओं का हुआ पूजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News