ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230331 WA0147 मशाल जुलूस निकालकर सेवादल ने जताया विरोध Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर जिले के सेवादल के सदस्यों ने मशाल जुलूस निकालकर अपने नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बर्खास्त करने के सरकार द्वारा अपनाये गए तुगलकी फैसले का विरोध जताया। जस्सुसर गेट स्थित सेवादल के जिला कार्यालय से प्रारम्भ यह मशाल जुलूस शहर के ह्रदयस्थल कोटगेट तक पैदल मार्च कर पहुंचा, जहां सेवादल के नेताओं ने संबोधित किया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है। अभी लड़ाई लंबी लड़नी है। सेवादल तब तक सांस नही लेगा, जब तक दिल्ली की गद्दी पर बैठे तानाशाह के इस फैसले पर भारत की लोकतांत्रिक जनता इनको सबक नही सिखाएगी। देश हित में ये सोच बदलनी चाहिए ।सेवादल के जिला अध्यक्ष अनिल व्यास ने कहा कि हमे घर घर जाकर जनता मे केन्द्र सरकार द्वारा अपनाये गए इस अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक फैसले के खिलाफ जनमत जुटाना है, जिससे जनता अपने चहेते जन नेता राहुल गांधी के समर्थन में सड़क पर निकलकर अपना आशीर्वाद दे। सेवादल के नेता विरेन्द्र किराड़ु ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद जिस तरह से सैकड़ों सेवादल के सिपाही इस प्रदर्शन में जुटे यह ये दर्शाता है कि अब कांग्रेस सेवादल के सिपाही खामोश बैठने वाले नही है। इस जन भावनाओ के विपरीत चल रही सरकार का अन्त निश्चित है। नेता सुखदेव नाथ ने कहा कि जिस तेजी से मोदी की लोकप्रियता कम होती जा रही है उससे दो गुणी तेजी से मोदी की विरोधियों के प्रति नफरत का स्तर गिरता जा रहा है। रईस अली, जगन पुनियां, मनोज नायक, गौरव मूंधड़ा, स्वाति पारीक, रितु कोठारी, गोला महाराज, पाठा महाराज ज़ाकिर नागौरी ब्लॉक अध्यक्ष, कमल नागल ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष, भंवर सिंह शेखावत व रत्ना महराज कलवाणी सहित कइ कार्यकर्ता सामिल हुए।


Share This News