ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230212 103632 73 EPFO से जुड़ी यह खबर आई, घर बैठे होगा यह काम Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर सहित देशभर कर शहरों में EFPO खाता धारक घर बैठे ही अपना खाता देख सकेंगे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ब्याज दरें बढ़ाने के साथ ही अपने 5 करोड़ से अधिक अंशधारकों को सौगात दी है। अब ईपीएफओ में योगदान देने वाले नौकरीपेशा लोग घर बैठे अपने खाते की विस्तृत जानकारी ले सकेंगे। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अंशधारकों के लिये ई-पासबुक सुविधा शुरू की। ईपीएफओ ने बयान में कहा कि इसके साथ सदस्य विस्तार से अपने खातों का विवरण देख सकेंगे, ईपीएफओ ने इस साल जनवरी में 14.86 लाख अंशधारकों को जोड़ा। केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) के चेयरमैन की भी जिम्मेदारी निभा रहे यादव ने ईपीएफओ के 63 क्षेत्रीय कार्यालयों में शिशु पालना केंद्रों का उद्घाटन किया। ये पालना केंद्र उन क्षेत्रीय कार्यालयों में खोले गये हैं, जहां 100 से ज्यादा कर्मचारी हैं। इसके अलावा मंत्री ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में क्षेत्रीय कार्यालय के लिये आधारशिला रखी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मंगलवार को अपनी बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर 2022-23 के लिए ब्याज दर मामूली रूप से बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत करने का निर्णय लिया। ईपीएफओ अपने छह करोड़ से अधिक अंशधारकों के ईपीएफ पर 2021-22 के लिए ब्याज दर को घटाकर मार्च, 2022 में चार दशक से भी अधिक समय के निचले स्तर 8.10 प्रतिशत पर ले आया था। यह दर 1977-78 के बाद से सबसे कम थी, तब ईपीएफ पर ब्याज दर आठ प्रतिशत हुआ करती थी। 2020-21 में यह दर 8.5 प्रतिशत थी।


Share This News