ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230328 233904 भारत में मादा चीता की मौत, कुनबा बढ़ाने की योजना को लगा झटका ! Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भारत में चीता बसाने की योजना की तगड़ा झटका लगा है। पिछले साल सितंबर में नामीबिया से मध्य प्रदेश में श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में बसाए गए आठ चीतों में से एक मादा चीता साशा की भारत आने के 191वें दिन बाद ही सोमवार सुबह 8.30 बजे मौत हो गई। वह वह किडनी के संक्रमण ये पीडि़त थी। उसे छोटे बाड़े में रखकर उपचार किया जा रहा था। नामीबिया में ही साशा की किडनी में संक्रमण पाया गया था। प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (पीसीसीएफ ) जे. एस. चौहान ने बताया कि मॉनिटरिंग दल ने 22 जनवरी को साशा को सुस्त पाया था। इसके बाद उसकी देखरेख के लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम बनाई गई। साशा का ब्लड सैंपल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान स्थित लैब भेजा गया। जांच में पता चला कि उसके गुर्दों में संक्रमण है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 17 सितंबर को आठ नामीबियाई चीतों को कूनो में छोड़ा था। नामीबियाई विशेषज्ञ डॉ. इलाई वॉकर लगातार साशा की मॉनीटरिंग कर रहे थे। साशा की बीमारी को लेकर 18 फरवरी को भी दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञों डॉ. लॉरी मार्कर, डॉ. एड्रियन टोर्डिफ, डॉ. एंडी फेजर, डॉ. माइक और फिन्डा गेम के साथ चर्चा की गई थी।पीसीसीएफ चौहान ने बताया कि भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के वैज्ञानिकों और कूनो प्रबंधन ने चीता कंजर्वेशन फाउंडेशन, नामीबिया से साशा के इलाज का रेकॉर्ड लिया तो पता चला था कि 15 अगस्त 2022 को साशा में क्रियेटिनिन का स्तर 400 से अधिक पाया गया था।


Share This News