ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230212 103632 66 कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक्टिव मामले 10 हज़ार पार, देशभर में इस तिथि को होगी मॉकड्रिल Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भारत मे कोरोना फिर से एक्टिव होने लगा है। कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 10 हजार के पार चली गई है। केवल 24 घंटों में 1,805 नए मरीज मिले। वहीं, 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ कोविड से होने वाली कुल मौतों की संख्या बढ़कर 5,30,837 हो गई है स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह 8 बजे पिछले 24 घंटों का डेटा जारी किया। इसके मुताबिक, एक्टिव केस बढ़कर 10,300 हो चुके हैं। सबसे ज्यादा मामले गुजरात-महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। डेली पॉजीटिविटी रेट 3.19% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.39% हो गई है।राजस्थान में 207, MP में 51 और छत्तीसगढ़ में 23 एक्टिव मामले हैं।24 घंटो में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में 397 और गुजरात में 303 मरीज मिले। उधर केरल 299, कर्नाटक 209 और दिल्ली 153 में मामले सामने आए।

10-11 अप्रैल के दौरान देशभर के अस्पतालों में कोविड को लेकर मॉक ड्रिल होगी।मॉक ड्रिल में सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के अस्पताल शामिल होंगे। इसमें दवाईयां, मरीजों के लिए बिस्तर, मेडिकल इक्विपमेंट और मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता का जायजा लिया जाएगा। मॉक ड्रिल के बारे में पूरी जानकारी आज होने वाली मीटिंग में दी जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दो दिन पहले सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को लेटर भी लिखा था। इसमें उन्होंने राज्यों से कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने के लिए कहा था।


Share This News