ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230215 122723 5 38 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। देश मे एक बार फिर कोरोना अपने पांव पसार रहा है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मितौली प्रखंड के कस्तूरबा आवासीय स्कूल की 38 छात्राओं में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। लखीमपुर खीरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) संतोष गुप्ता ने बताया कि रविवार को एक-एक स्टाफ सदस्य भी कोविड पॉजिटिव पाया गया।यह इस साल राज्य के एक जिले में एक दिन में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। लखीमपुर खीरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार कस्तूरबा स्कूल में एक मेडिकल टीम भेजी गई। स्कूल के सभी कॉन्टैक्ट में आए 92 मामलों के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए थे। इनमें 38 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।सभी छात्राओं और कर्मचारियों को कैंपस में सात दिन के क्वारंटीन की सलाह दी गई और दवा किट प्रदान की गई है। दो छात्राओं को छोड़कर सभी की हालत ठीक है।” उन्होंने कहा कि कोविड पॉजिटिव पाए गए लोगों को स्कूल परिसर में एक अलग विंग में रखा गया है। मोतीपुर में एक मदर एंड चाइल्ड विंग को परिसर में छात्रों और कर्मचारियों के बीच किसी भी चिकित्सा आवश्यकता के लिए 20 बेड तैयार रखने को कहा गया है।


Share This News