ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230309 WA0074 बज्जू में हटेंगे अतिक्रमण, संभागीय आयुक्त ने देखे हालात, यहाँ से हटवाए कब्जे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन गुरुवार को बज्जू क्षेत्र के दौरे पर रहे।इस दौरान उन्होंने उपखण्ड कार्यालय बज्जू का निरीक्षण किया और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कस्बे की बाजार व्यवस्था का अवलोकन किया। स्टेट हाईवे 87ए के दोनों तरफ 75 फीट की परिधि में आने वाले समस्त अतिक्रमणों-कब्जों को नियमानुसार हटाने के निर्देश दिए। उसके लिए नोटिस जारी कर आवश्यक कार्यवाही के लिए ग्राम पंचायत बज्जू खालसा को को निर्देशित किया। ग्राम पंचायत बज्जू तेजपुरा के नागरिकों के ज्ञापन पर संज्ञान लेकर समस्त प्रशासनिक मशीनरी ने ग्राम पंचायत बज्जू तेजपुरा के चक 8-9 बीजेएम में पिछले कई वर्षो से अवरुद्ध व अतिक्रमण युक्त एक रास्ते को खुलवाया। पिछले बीस तीस वर्षो से कब्जायुक्त सार्वजनिक बस स्टेण्ड बज्जू तेजपुरा को भी अतिक्रमण मुक्त करवाया। इस दौरान बज्जू प्रधान पप्पूदेवी तेतरवाल, उपखण्ड अधिकारी हरिसिंह शेखावत, कोलायत सीओ अरविन्द, तहसीलदार रमणदान, विकास अधिकारीअमरसिह बीका, बज्जू थाना अधिकारी राकेश स्वामी, पंचायत समिति सदस्य रामकुमार गोदारा सहित उपखण्ड क्षेत्र के समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News