ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230212 103632 22 अर्हम देगा पांच लाख रूपये की स्कॉलरशिप, आवेदन की अंतिम तिथि चार अप्रेल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नोखा रोड भीनासर स्थित अर्हम इंग्लिश एकेडमी अपने 25वें स्थापना दिवस पर आयोजित अर्हम वर्ष के अंतर्गत स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन करने जा रहा है। संस्थापक सचिव सुरेंद्र कुमार डागा ने बताया कि अर्हम वर्ष की परिकल्पना में छात्रवृत्ति देने की योजना का एक कार्यक्रम तय किया हुआ है। जिसके तहत आगामी 7 मई को कक्षा 3 से कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए एक जनरल टेस्ट स्कॉलरशिप के लिए लिया जाएगा। डागा ने बताया कि इस टेस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 32 इंच की एलईडी टीवी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ज्यूसर मिक्सर एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को स्मार्टवॉच दी जाएगी। इसके अतिरिक्त 95 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक नंबर लाने वाले विद्यार्थी को अर्हम इंग्लिश एकेडमी अपने शिक्षणशुल्क का 40 प्रतिशत विशेष रियायत देते हुए उनको छात्रवृत्ति प्रदान करेगी। 90 से 95 प्रतिशत अंक प्राप्तकर्ता को 30 प्रतिशत तथा 85 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्तकर्ता को 20 प्रतिशत अपने शिक्षण शुल्क में रियायत देगा। संस्था सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 60 प्रतिशत से 80 प्रतिशत अंक लाने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को 10 प्रतिशत छूट के साथ गिफ्ट हैंपर भी दिया जाएगा एवं उन सभी विद्यार्थियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट के माध्यम सम्मानित किया जाएगा।
किसी भी स्कूल का विद्यार्थी बन सकता है प्रतिभागी : गौरतलब रहे इस प्रतियोगिता में किसी भी विद्यालय का कोई भी विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल रखी गई है। रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थी को विद्यालय परिसर आकर ऑफलाइन फॉर्म भरना होगा। उसी समय विद्यार्थी को एडमिट कार्ड दे दिया जाएगा। तत्पश्चात 7 मई को प्रात: 8:30 से 10:30 के मध्य स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इस कार्य हेतु एक विशेष परीक्षा आयोजन समिति बनाई गई है उस आयोजन समिति की देखरेख में संपूर्ण परीक्षा आयोजित होगी।
4 अप्रेल को कवि सम्मेलन
संस्था सचिव सुरेंद्र डागा ने बताया कि आगामी 4 अप्रैल को विद्यालय आमजन के लिए एक कवि सम्मेलन 5 अप्रैल को पूर्व छात्र मिलन यूनिसन 2023 का भव्य कार्यक्रम भी करने जा रही है। ज्ञात रहे कि अर्हम इंग्लिश एकेडमी के इस अर्हम वर्ष ने ग्रेटेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया है। विशेष जानकारी के लिए 70143 30853 पर संपर्क किया जा सकता है।


Share This News