ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220806 225049 2 महिला जज के एडिट कर घर भेजे अश्लील फोटो, ब्लैकमेलिंग कर 20 लाख मांगे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के जयपुर कोर्ट की एक महिला जज की एडिटिंग कर अश्लील फोटो बनाकर और परिवार को मारने की धमकी देने की वारदात ने जयपुर की कानून व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। सात फरवरी को जब जज अपने कोर्ट में काम कर रही थीं तो उनके स्टेनो ने करीब 12:30 बजे जज साहिबा को एक पार्सल लाकर दिया और बताया कि उनके बच्चों के स्कूल से आया है। स्टेनो के अनुसार एक व्यक्ति आया और स्कूल से पैकेट भेजा है कहकर बिना अपना नाम बताए चला गया। जज ने जब पार्सल खोला तो उसमें से एक मिठाई का डिब्बा और शादी के शगुन वाला एक रुपये के सिक्के का लिफाफा मिला और एक पीले रंग का लिफाफा भी मिला, उसमे कुछ डॉक्यूमेंट निकले, तीन फोटो जो कि एडिटिंग कर अश्लील बनाए गए थे  और महिला जज के फोटो पर क्रॉस किया हुआ था। एक लेटर था, जिसमें अश्लील भाषा का पत्र था, जिसमें लिखा था 20 लाख तैयार रखना, समय और जगह बता दी जाएगी।सीसीटीवी के आधार पर खोज में 25 साल के आसपास का एक लड़का मिला, जो पार्सल लेकर आया था। चकि उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई, इसलिए कोई रिपोर्ट नहीं करवाई गई। 27 फरवरी को जज के सरकारी आवास पर रात नौ बजे एक और लिफाफा मिला, जिसमें फोटो और लेटर था। साथ ही 20 लाख की मांग करते हुए जज के पूरे परिवार पर नजर रखने और जज के रूट के विषय में बात कही गई। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस एक्शन में आ गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोज शुरू की गई है। पुलिस जज के रूट की भी जांच कर अपराधी को तलाश कर रही है।


Share This News