ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
sanwaliya seth temple 1678122939 सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 7 करोड़ 15 लाख 10 हजार रुपए। Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 7 करोड़ 15 लाख 10 हजार रुपए। सोमवार को होलिका दहन के पर्व पर भगवान श्री सांवलिया सेठ की राजभोग की आरती के बाद श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और चित्तौड़गढ़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल, श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष भेरुलाल गुर्जर, बोर्ड सदस्य अशोक कुमार शर्मा, ममतेश शर्मा, शम्भु लाल सुथार, श्रीलाल कुलमी, भेरूलाल सोनी, प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर, गुलाब सिंह, गोकुल विश्रांति गृह प्रभारी लेहरी लाल गाडरी, स्टोर प्रभारी मनोहर लाल शर्मा, सुरक्षा प्रभारी राम सिंह राठौड़ सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी का भंडार खोला गया।

प्रति माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला जाता है। लेकिन इस बार गत कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को होलिका रोपण होने से भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार नहीं खोला गया था। जो सोमवार को होलिका दहन के पर्व के दिन डेढ़ महीने में खोला गया। सोमवार को की गई गणना में सात करोड़ 15 लाख 10 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। साथ ही भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से प्राप्त संपूर्ण राशि की गणना सोमवार को नहीं हो पाई। भंडार से प्राप्त शेष बची राशि की गणना फूलडोल महोत्सव के बाद में की जाएगी।साथ ही भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल कार्यालय व भेंटकक्ष में नगद व मनीआर्डर के रूप में प्राप्त राशि, भेंट स्वरूप प्राप्त सोना व चांदी का वजन भी फागोत्सव महोत्सव के बाद में किया जाएगा। कल मंगलवार को दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर से ठाकुरजी की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रृद्धालु श्री सांवलिया सेठ के संघ फाग खेलेंगे। कल शाम को स्थानीय देवकी सदन धर्मशाला परिसर में विशाल ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाएगा।


Share This News