ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20220511 111942 महिला पार्षदों में मारपीट, कार्रवाई रूकी Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट। नई दिल्ली में स्थायी समिति के चुनाव एमसीडी हाउस की कार्रवाही नारेबाजी के बीच पांचवीं बार शुरू हुई लेकिन फिर से हंगामे की भेंट चढ़ गई। सदन में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षदों को बीच जबर्दस्त हंगामा जारी है। मेयर शैली ओबेरॉय ने स्थायी समिति के चुनाव से पहले सदन को संबोधित करना शुरू किया, वैसे ही बीजेपी पार्षद हंगामा करते हुए  वेल में पहुंचे। चौथी बार स्थगित होने के बाद सदन की कार्यवाही पांचवीं बार शुरू हुई लेकिन महिला पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की के बाद मारपीट के कारण कार्यवाही फिर रुकी हुई है। महिला पार्षदों ने  एक-दूसरे पर पानी की बोतलें फेंकी और बैलेट पेपर भी चलाए। एमसीडी सत्र के दौरान हंगामे के मद्देनजर एडिशनल डीसीपी शशांक जायसवाल ने सिविक सेंटर का निरीक्षण किया है। हंगामे और मारपीट के बीच सदन की कार्यवाही को कल सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।


Share This News