ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230204 123454 सपना चौधरी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सपना चौधरी एक बार वे फिर से चर्चा में हैं। खबरों के अनुसार उनके खिलाफ हरियाणा के पलवल में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में उनके भाई के साथ-साथ मां का नाम भी शामिल है। सपना ने अपने भाभी से क्रेटा गाड़ी की मांग कर दी थी। इसके बाद भाभी ने केस दर्ज करवाया दिया। इस मामले में सपना के भाई पर गंभीर आरोप लगे हैं। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हाल ही में सपना के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ था। डांसर सपना के डांस के कार्यक्रम में न आना और लोगों द्वारा खरीदे गए टिकट के पैसे वापस ने देने को लेकर लखनऊ के कोर्ट ने उनके और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया था।2018 में पलवल निवासी सपना चौधरी की भाभी से सपना के भाई की शादी हुई थी,लेकिन शादी के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उनके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद अब उन्होंने महिला थाने में केस दर्ज करवाया है। बता दें दोनों की एक छोटी बेटी है। शादी के समय उनके पिता ने नकद व 42 तोला सोना-चांदी कपड़े दिए थे, लेकिन ससुराल वालों की मांग कभी बंद नहीं हुई। पुलिस ने सपना चौधरी, करण, नीलम के खिलाफ धारा 498ए, 377, 406, 323, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।


Share This News